Etv bihar news:-
Prince kr.Raj
ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड-5 में मक्के के खेत में मिला शव
घर से 400 मीटर की दूरी पर मिला शव, सेकंड डिवीजन में पास की थी इंटर की परीक्षा
थाना क्षेत्र के पीरनगर पंचायत के वार्ड संख्या-पांच निवासी मो. आलम के 18 वर्षीय पुत्र मो. नेहाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नेहाल का मोबाइल भी गायब कर दिया। घटना शुक्रवार रात की। उसका शव घर से महज 400 मीटर दूर मक्के के घने खेत में बने अखाड़े से बरामद किया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को जब वह खाना खाने की तैयारी कर रहा था तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। लेकिन वह रात में वापस नहीं आया। सुबह में लोगों ने मक्के की खेत में उसका शव देखा। परिजनों की माने तो कुछ ही दिन पूर्व इंटर का रिजल्ट आया था,
जिसमें नेहाल सेकंड आया था।
नेहाल के पिता मो. आलम परदेस में रोजी- रोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इन दिनों भी वे घर से बाहर हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस अगर मोबाइल कॉल डिटेल की छानबीन करे तो हत्या
की गुत्थी सुलझ सकती है।
मछली खाए बिना घर से निकल गया था नेहाल
घटना के बारे में परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मो. नेहाल झंझरी हटिया से घर का सामान खरीदकर आया। उसके घर में मछली बनी थी। रात को नेहाल का खाना लगा हुआ था। इसी क्रम में नेहाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद नेहाल, कुछ देर बाद खाना खाने की बात कह कर घर से निकल गया। परिजनों की माने तो उस समय शाम लगभग सात बज रहा था। बहुत समय बीत जाने पर भी जब नेहाल वापस नहीं आया, उसकी खोजबीन की जाने लगी। लेकिन नेहाल का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो अनहोनी की आशंका से परिजन खोजने निकल गए।
पूरी रात खोजबीन की गई, लेकिन नेहाल का का कहीं पता नहीं चला। इस बीच शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे पता चला की घर से महज चार सौ मीटर की दूरी पर घने मक्के के फसलों से घिरे अखाड़ा में मो. नेहाल का धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। वहां उसका शव भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद सिंह, एसआई मनोज कुमार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बड़ा भाई पिता के साथ गया है कानपुर
घटना के बाद से मृतक नेहाल की मां सबाना खातून की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। नेहाल के पिता भी घर से बाहर हैं। बताया गया कि मो. नेहाल तीन भाई है। नेहाल से एक छोटा भाई था, जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह लगभग 10 साल से घर से गायब बताया जा रहा है। जबकि बड़ा भाई अपने पिता के साथ कानपुर कमाने गया हुआ है।
मामले की छानबीन की जा रही है
^शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन जारी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
भगवती प्रसाद सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष, ग्वालपाड़ा
No comments:
Post a Comment