Etv bihar news:-
Prince kr.Raj
बिहार मैट्रिक परीक्षा 2021 में शामिल हुए करीब 17 लाख छात्र-छात्राओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पांच अप्रैल यानी सोमवार की दोपहर को परिणाम जारी कर सकती है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि आज किसी भी समय बिहार बोर्ड की ओर से इस आशय की सूचना दी जा सकती है। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2021 के ट्रेंड को देखें तो परिणाम जारी होने की पूर्व संध्या पर बोर्ड के Twitter handle और Facebook Page पर सूचना दी गई थी। इसके बाद अगले दिन परिणाम जारी कर दिया गया था। उस अनुसार रविवार की शाम निर्णायक साबित हो सकती है। परीक्षार्थी Twitter handle और Facebook Page पर नजर बनाए रखें। यहीं सूचना दी जाएगी। जहां मुजफ्फरपुर का सवाल है तो वर्ष 2021 की परीक्षा में जिले से कुल 75 हजार 551 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसमें छात्राओं की संख्या छात्रों से करीब पांच हजार अधिक थी। कुल 35 हजार 160 छात्रों और 40 हजार 391 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। छात्राओं के लिए 39 तो छात्रों के लिए 35 केंद्र बनाए गए थे। चार केंद्र आदर्श थे। पिछले वर्ष की तुलना में इसवर्ष करीब 10 हजार 280 अधिक छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी है। गौरतलब है कि 24 मार्च को मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद कंप्यूटर की मदद से मार्क्स फीड करने काम किया गया। इसके बाद होली की छुट्टी और इंटरमीडिए परीक्षा की तुलना में अधिक परीक्षार्थी होने के कारण थोड़ा अधिक समय लगा। छुट्टी संपन्न होने के साथ ही टाॅपर्स वैरिफिकेशन का काम पूरा करा लिया गया। इस तरह बोर्ड अब परिणाम जारी करने को पूरी तरह से तैयार है। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, bsebssresult.com, bsebinteredu.in, bsebssresult.com/bseb या biharboardonline.com में से किसी एक पर उपलब्ध लिंक को क्लिक पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी में 17 से 24 के बीच किया गया था। यूं तो इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही इस परिणाम का इंतजार परीक्षार्थी करने लगे थे। लेकिन, बोर्ड अध्यक्ष ने अप्रैल के पहले सप्ताह में इसके जारी होने के संकेत दे दिए थे। उसके अनुसार काम भी किया गया। अब जबकि परिणाम जारी होने का समय करीब आ गया है परीक्षार्थी की धडकनें तेज हो गई हैं। वे खुद को संयत करने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment