Etv bihar news:-
.8 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायकों का राज्यव्यापी हड़ताल
डीएम द्वारा 24 घंटे के अंदर कार्य पर लौटने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यपालक सहायक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा सभी कार्यपालक सहायकों को बेलट्रॉन में समाहित करने का विरोध कर रहे हैं। कार्यपालक सहायकों ने विगत बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपने 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था। डीएम ने 17 मार्च को सभी कार्यपालक सहायकों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति का हवाला देते हुए 24 घंटे के अंदर कर्तव्य पर वापस आने का निदेश दिया था, बावजूद इसके कार्यपालक सहायक हड़ताल पर डटे रहे। कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर कार्यपालक सहायक हड़ताल पर है जब तक राज्य संघ द्वारा हड़ताल समाप्त करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तबतक हड़ताल जारी रहेगा। पांचवें दिन की हड़ताल में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के राष्ट्रीय महासचिव राजन आनंद ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। बता दें कि आठ सूत्री मांगों पर कार्यपालक सहायक हड़ताल कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment